Indian Idol
Indian Idol : देश के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘Indian Idol’ का नया सीजन जल्द ही टीवी पर लौटने वाला है। प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में शो को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पुराने सीजनों की यादें ताजा हो गई हैं। हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी शो पर स्क्रिप्टेड और फेक होने के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। इसी पर शो के जज विशाल ददलानी और बादशाह ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विशाल ने हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया और बताया कि शो में आए कंटेस्टेंट दानिश के भाई ताबिश की आवाज़ सुनकर सभी दंग रह गए थे। ताबिश ने जब गाना गुनगुनाया, तो जजों ने उन्हें तुरंत मंच पर परफॉर्म करने को कहा। उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि कई लोगों ने इसे “पहले से तैयार किया गया” या “स्क्रिप्टेड” कहकर शक जताया। इस पर विशाल ने साफ कहा – “यह सब पूरी तरह रियल था, इसमें कोई स्क्रिप्ट नहीं थी।”
विशाल की बात का समर्थन करते हुए बादशाह ने कहा, “यहां कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं होता। अगर ऐसा होता, तो मैं इस शो का हिस्सा नहीं बन पाता। मैं केवल सच्चे टैलेंट और असली इमोशन्स पर यकीन करता हूं।”
शो के एक प्रोमो में चंडीगढ़ के कंटेस्टेंट धर्मेश की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया। धर्मेश संगीत से गहराई से जुड़े परिवार से हैं, लेकिन उनकी ज़िंदगी में दर्दनाक मोड़ तब आया जब 2019 में बेटी के जन्म के कुछ ही महीनों बाद वह उससे अलग हो गए। इस जुदाई ने उन्हें डिप्रेशन में धकेल दिया, लेकिन संगीत ने उन्हें फिर से खड़ा कर दिया।
ये भी पढे़ - सलमान का रैंप पर शाही अंदाज़, सुष्मिता सेन संग खास मुलाकात
उनकी भावनात्मक कहानी सुनकर बादशाह भी खुद को रोक नहीं पाए और कहा, “मुझे निराश मत करना, किसी भी पिता को निराश मत करना। मैं भी अपनी बेटी से दूर हूं, मुझे पता है ये एहसास कैसा होता है।” बादशाह के ये शब्द सुनकर माहौल भावुक हो गया। इससे साफ है कि नया सीजन न सिर्फ संगीत बल्कि इंसानी जज्बातों से भी भरपूर होने वाला है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…