Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने आज बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इस लिस्ट में वो चार सीटें भी शामिल है, जिनपर चिराग पासवान दावा कर रहे थे। इस लिस्ट में आलमनगर विधानसभा सीट से नरेन्द्र नारायण यादव, मधेपुरा से कविता साहा, महाराजगंज से हेम नारायण साह और मोकामा से अनंत सिंह का नाम घोषित किया गया है।
रविवार को एनडीए ने अपनी सीट शेयरिंग की ऐलान किया था। इसमें बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।
बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है। बिहार में दो चरणों के तहत मतदान संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के तहत 06 नवंबर जबकि दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को बिहार में मतदान कराया जाना है। इसके अलावा 14 नवंबर को मतदान के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…