UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के जामडीह गांव में स्थित जामेश्वर महादेव मंदिर आज भी आस्था का प्रतीक बना हुआ है। करीब दो सौ वर्ष पुराना यह मंदिर अपने जुड़वा शिवलिंग के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने वाले निःसंतान दंपतियों की झोली संतान सुख से भर जाती है।
हर वर्ष भाई दूज और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है। महिलाएं तालाब में स्नान कर जामेश्वर नाथ के जुड़वा शिवलिंग का जलाभिषेक करती हैं और पुत्र प्राप्ति की कामना करती हैं। जब मन्नत पूरी हो जाती है, तो महिलाएं अपने बच्चों के साथ पुनः यहां आती हैं, स्नान करती हैं और अपने पुराने वस्त्र वहीं छोड़कर बाबा का आशीर्वाद लेकर जाती हैं।
मंदिर से जुड़ी कथा भी उतनी ही रहस्यमयी है। बताया जाता है कि गाजीपुर जिले के सराय पोस्ता स्टीमर घाट निवासी सुखलाल अग्रहरी लगभग दो सौ वर्ष पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने चंदौली आए थे। जामडीह गांव में एक पीपल के पेड़ के नीचे विश्राम के दौरान उन्हें भगवान शिव का स्वप्नदर्शन हुआ। स्वप्न में आदेश मिला कि उसी स्थान पर खुदाई कर मंदिर का निर्माण किया जाए।
सुखलाल ने खुदाई कराई तो जमीन के भीतर से जुड़वा शिवलिंग निकले। उन्होंने उसे गाजीपुर ले जाने की कोशिश की, परंतु शिवलिंग अपने स्थान से हिल तक नहीं पाए। इसे भगवान की इच्छा मानकर सुखलाल ने वहीं मंदिर की स्थापना कर दी। चमत्कार यह हुआ कि मंदिर निर्माण के बाद सुखलाल को तीन पुत्र रत्नों की प्राप्ति हुई।
आज भी सुखलाल अग्रहरी के वंशज हर साल परिवार सहित यहां दर्शन करने आते हैं। कहा जाता है कि काशी विश्वनाथ, मार्कंडेय महादेव और कालेश्वर महादेव के दर्शन के बाद भक्त जामडीह के जुड़वा शिवलिंग जामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए अवश्य आते हैं।
बिहार के करवंदिया से आई एक श्रद्धालु महिला ने बताया कि पांच वर्षों तक संतान न होने के बाद जामेश्वर नाथ के दर्शन से उसे एक नहीं, दो पुत्र प्राप्त हुए।
आज भी इस मंदिर परिसर का वही पीपल का पेड़ साक्षी है, जिसके नीचे सुखलाल अग्रहरी को स्वप्न में भगवान शिव का दर्शन हुआ था, और यहीं से शुरू हुई थी आस्था के चमत्कार की यह पावन कथा।
ये भी पढ़ें: J&K: ‘कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया’, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी को घेरा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…