मनोरंजन

‘War2’ Trailer Release: 25 साल पूरे होने पर ट्रेलर लॉन्च, ‘वॉर 2’ बना डबल सेलिब्रेशन का कारण

‘War 2’ Trailer Release: 25 जुलाई 2025 को ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज़ करने की घोषणा की। यह तारीख ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के फिल्मी करियर के 25 साल पूरे होने का प्रतीक भी है, जो इसे और भी खास बनाती है ।

ट्रेलर में क्या हैं?

ट्रेलर 2 मिनट 35 सेकेंड का हैं, जिसमें भरपूर एक्शन हैं। ट्रेलर में प्लेन की छत पर घूमती फाइट, जहाज पर भिड़ंत, तलवारबाज़ी, हैंड‑टू‑हैंड कॉम्बैट है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर का स्क्रीन पर पहली बार जबरदस्त टकराव दिख रहा है। दोनों के किरदारों में जबरदस्त टेंशन और आकर्षण है। वही कियारा आडवाणी का यह उनका पहला हाई‑स्केल एक्शन रोल माना जा रहा है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और अंशुतोष राणा सबने ट्रेलर में फ्यूज़ की तरह धमाका किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

क्यों चुनी गई ये तारीख

2025 में दोनों सितारे अपने एक्टर के सफर के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। यही वजह है कि यशराज फिल्म्स ने 25 जुलाई को ट्रेलर लॉन्च करने का निर्णय लिया। यह डबल सेलिब्रेशन भी है और शानदार प्रमोशनल रणनीति भी।

कब रिलीज़ होगी?

‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी और यह हिंदी, तेलुगु और तमिल में लगभग वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है, जिसमें उनके ऑन-स्क्रीन किरदार कबीर को लोगो ने बहुत सराहा गया था।

ये भी पढ़े: Bihar: छुट्टी पर घर आए ITBP जवान की पीट-पीटकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

‘वॉर 2’ का ट्रेलर 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर न केवल उन दोनों कलाकारों के 25‑साल पूरे होने की खुशी को सेलिब्रेट करता है, बल्कि रिलीज़ से पहले ही सिनेमाई उत्साह को चरम पर पहुँचा देता है। तो तैयार रहिए 14 अगस्त 2025 को बड़े परदे पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को साथ में देखने के लिए, जिसमे एक्शन, इमोशन और स्पाइ ड्रामा सब होगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago