watermelon Side Effects
watermelon Side Effects: गर्मियों में तरबूज (वॉटरमेलन) लोगों का पसंदीदा फल होता है, जो शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। हालांकि, कई लोग शिकायत करते हैं कि खाना खाने के बाद तरबूज खाने से पेट फूलने या भारीपन की समस्या होने लगती है। हाल ही में Food Bioscience (2024) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है और पेट भरा हुआ महसूस कराता है, लेकिन इसे खाने का समय और तरीका बेहद अहम होता है।
गर्म मौसम में शरीर का पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है। डिहाइड्रेशन और अनियमित खानपान के कारण गैस और पेट फूलने की दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में भारी भोजन के तुरंत बाद तरबूज खाने से पाचन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।
तरबूज में ‘एल-सिट्रुलिन’ नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करता है। इससे रक्त वाहिकाएं रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 2025 की एक स्टडी के मुताबिक, नियमित मात्रा में तरबूज का सेवन ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है।
इस फल में विटामिन C और A अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही, इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है और शरीर में सूजन कम करने में भी सहायक माना जाता है।
American Diabetes Association के अनुसार, तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भले ही अधिक हो, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक लोड कम होता है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज एक कप कटे हुए तरबूज का सेवन कर सकते हैं, लेकिन जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
हर हेल्दी फूड सभी के लिए समान रूप से फायदेमंद नहीं होता
किडनी मरीज: तरबूज में अधिक पोटैशियम होता है, जो किडनी संबंधी समस्याओं में नुकसानदायक हो सकता है।
पाचन समस्या (IBS) वाले लोग: इसमें मौजूद फ्रुक्टोज गैस, पेट फूलना और ऐंठन बढ़ा सकता है।
एलर्जी से पीड़ित लोग: कुछ मामलों में तरबूज एलर्जिक प्रतिक्रिया भी दे सकता है।
ये भी पढ़ें: आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे होंगे खत्म, अपनाएं ये घरेलू उपाय
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…