Categories: दुनिया

“हम पर काफी दबाव डाला गया…”,निमिषा प्रिया की सजा पर यमन के परिवार ने कह दी बड़ी बात

Nimisha Priya: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के लिए राहत का समय कुछ घंटे ही रहा। क्योंकि तलाल आबदो मेहदी के परिवार ने ब्लड मनी स्वीकार करने से मना कर दिया है। तलाल आबदो मेहदी पर निमिषा प्रिया का उत्पीड़न करने और उसका पासपोर्ट रखने के आरोप है। पासपोर्ट को हासिल करने के लिए ही निमिषा प्रिया ने तलाल को ड्रग्स दिया था जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हो गई थी। निमिषा प्रिया को इसी मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। आज यानी 16 जुलाई के दिन ही निमिषा को सजा मिलनी थी, लेकिन केरल के ग्रैंड मुफ्ती अबू बकर मुसलियार के दखल के बाद इसे टाल दिया गया था।

समझौते के सभी ऑफर खारिज

कहा गया कि निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) के वकील और परिजनों को तलाल के परिवार को ब्लड मनी के लिए राजी करने का वक्त दिया जाएगा। लेकिन अब ऐसा मुश्किल लग रहा है। तलाल के भाई का कहना है कि वो ब्लड मनी स्वीकार नहीं करेंगे। अब्देलफतेह मेहदी का कहना है कि हमारे परिवार ने समझौते के सभी ऑफर खारिज कर दिए हैं। हम भाई की कातिल के लिए सजा-ए-मौत चाहते हैं। वहीं, माफी के सवाल पर अब्देलफतेह मेहदी का कहना है कि यह गंभीर अपराध है और इसमें माफी नहीं दी जा सकती। इस मामले में हम ब्लड मनी स्वीकार नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: छांगुर बाबा का गाजियाबाद में भी था कारोबार…! बदर अख्तर पर दुबई भेजने के नाम पर लड़की गायब करने का आरोप…

यमन के कानून के मुताबिक, यदि मारे गए शख्स का परिवार आरोपी से मुआवजे के बदले माफी दे तो सजा खत्म की जा सकती है। फेसबुक में लिखी पोस्ट में अब्देलफतेह ने कहा, ‘आज क्या हो रहा है। मध्यस्थता और समझौते की बातें हो रही हैं। यह कोई नई बात नहीं है ना ही सरप्राइज वाली चीज है। इस साल फिर से कई बार समझौते की कोशिशें हुई हैं और ये नई नहीं हैं। हम पर काफी दबाव डाला गया है, लेकिन हमारी मांग में कोई बदलाव नहीं है। हम भी यही चाहते हैं कि उसे सजा-ए-मौत हो। फिलहाल सजा को टाले जाने से हम हैरान हैं। इतना ही नहीं, तलाल के भाई ने साफ तौर कहा कि मध्यस्थता करने वाले समझ लें कि हम किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं और ब्लड मनी स्वीकार नहीं है।’

यह भी देखें: Bihar Election 2025: RJD प्रवक्ता को BJP का करारा जवाब, क्या कह दिया लाइव डिबेट में? | Bihar News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

52 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago