Categories: Others

स्वदेशी तकनीक पर ज्यादा भरोसा…CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Defence technology : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ड्रोन की ताकत को युद्ध के मैदान में गेम-चेंजर बताते हुए स्वदेशी तकनीक पर जोर दिया। मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे ड्रोन युद्ध की दिशा बदल सकते हैं। जनरल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए बताया कि स्वदेशी मानव रहित हवाई प्रणालियां (UAs) और काउंटर-यूएएस (C-UAS) भारत की रक्षा जरूरतों के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं।

पाकिस्तान के ड्रोन हमले नाकाम

जनरल चौहान ने खुलासा किया कि 10 मई को पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बिना हथियार वाले ड्रोन और लाइटर मुनिशन का इस्तेमाल किया। हालांकि भारतीय सेना ने काइनेटिक और गैर-काइनेटिक तरीकों से इन हमलों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। इन ड्रोनों से न तो भारतीय सेना को और न ही नागरिक ढांचे को कोई नुकसान पहुंचा। यह भारतीय रक्षा तैयारियों की मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है।

विदेशी तकनीक पर निर्भरता खतरनाक

CDS ने चेतावनी दी कि महत्वपूर्ण मिशनों के लिए विदेशी तकनीक पर निर्भरता भारत की ताकत को कमजोर कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज की जंग को कल की तकनीक से नहीं जीता जा सकता। ड्रोन और नई तकनीक अब युद्ध के मैदान में सबसे महत्वपूर्ण हथियार बन चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करनी होगी ताकि युद्ध के मैदान में कोई कमी न रहे।

ये भी पढ़ें : लैंग्वेज कंट्रोवर्सी पर अभिनेता आशुतोष राणा का बड़ा बयान, जानें क्या है हिंदी-मराठी भाषा विवाद?

कल की तकनीक से आज की जंग

जनरल चौहान ने कहा कि ड्रोन जैसी तकनीक दुश्मन की रणनीति को चकमा देने में सक्षम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य के युद्धों में जीत के लिए भारत को आज ही कल की तकनीक को अपनाना होगा। स्वदेशी ड्रोन और रक्षा प्रणालियों के विकास पर ध्यान देना भारत की रक्षा रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है।
यह बयान न केवल भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने की जरूरत को रेखांकित करता है,बल्कि स्वदेशी तकनीक के महत्व को भी सामने लाता है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago