नोएडा

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क की सड़कों पर मौत का खेल, बिना नंबर प्लेट की कार ने मचाया उत्पात

Noida News : आजकल युवा फेमस होने के लिए सड़कों पर कारनामे करने में लगे हुए है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और कॉमेंट की होड़ में खुद और दूसरों की जान को खतरे में डालकर करतब करते हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से सामने आया है। आपको बता दें कि यह क्षेत्र एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है। जहां छात्र दूसरे शहरों से आकर पढ़ रहे हैं। लेकिन यहां की सड़कों पर मौत को खुली चुनौती दी जा रही है। यहां ब्लैक फिल्म लगी कार से खतरनाक स्टंट किए गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस कार में कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बीच सड़क में स्टंटबाजी का खेल चल रहा है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक 21 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक कार ब्लैक फिल्म लगाकर सड़कों पर स्टंट कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार से दौड़ती हुई अचानक से मुड़ रही है और खतरनाक करतब दिखा रही है। इसी बीच कुछ लोग भी चल रहे हैं लेकिन स्टंटबाज का क्या था वह तो करतब करने में लगा हुआ है। नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को किसी का खौफ नहीं है।

नियमों की खुली अनदेखी

यह घटना कई कानूनी नियमों का उल्लंघन करती है। पहली बात तो यह है कि कार में कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जो कि भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार गैरकानूनी है। दूसरी बात यह है कि कार की सभी खिड़कियों पर काला फिल्म लगा था, जिससे अंदर बैठे लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। इस घटना को देखकर ऐसा लग रहा है कि नियमों की अनदेखी जानबूझकर की जा रही है। आजकल युवा सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म पर इस तरह के वीडियो बनाकर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश की जाती है।

लोगों की जान को खतरे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नॉलेज पार्क एजुकेशन हब का इलाका कई कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों से भरा हुआ है। यहां हजारों छात्र-छात्राएं रोजाना आते-जाते हैं। इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल कार चालक बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय निवासियों और छात्रों ने इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाए। बिना नंबर प्लेट की कार को ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है लेकिन सीसीटीवी कैमरों की मदद से इसकी जांच संभव है। अगर इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़े- रफ्तार बनी काल : यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई एम्बुलेंस, दो की दर्दनाक मौत

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago