Weather Alert
Weather Alert : मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति के बाद, अब गुजरात में भी बाढ़ जैसे हालात है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
जूनागढ़ में 12 घंटे में 331 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। काफी तबाही मची हुई है। आसमानी आफत से जिधर देखो उधर पानी और सिर्फ पानी है। शहर के जिन बाजारों में भीड़ भरी होती थी, वहां कई फीट तक पानी है और सड़कें समंदर बन गई हैं। जूनागढ़ के मेंदरडा के बाद केशोद ओर मानावदर इलाके में हालात सबसे ज्यादा खराब है।
गांव पानी में समा गए है। सड़कों पर जहां तहां गाड़ियां फंसी हैं। बस स्टैंड पर खड़ी कई बसें भी कई फीट पानी में डूबी हैं। राहत और बचाव टीमें घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाल रही है। अबतक यहां 40 से भी ज्यादा लोग का रेस्क्यू किया गया है। गुजरात के भावनगर, अमरेली, द्वारका में भी जमकर बारिश हो रही है।
उत्तर प्रदेश और बिहार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आकाश से बिजली गिरना और भारी बारिश हो सकती है। इसी के चलते कई जिलों में सावधानी अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 11 जिले प्रभावित हो सकते हैं, जबकि बिहार में 12 जिलों को चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़े : सपा शासन में आत्महत्या को मजबूर थे किसान, न बोआई कर पाते थे, न मिलता था MSP– कृषि मंत्री
उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। टिहरीगढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में बारिश चेतावनी जारी है । दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है । पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…