देश

Weather Update : दिल्ली-NCR, UP और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में अलर्ट, जानिए बारिश का हाल

Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बादल बरस रहे हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। शनिवार देर रात भी जमकर बारिश हुई और 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

हालांकि रक्षा बंधन जैसे हालात नहीं बने और ज्यादा जलभराव की घटनाएं सामने नहीं आईं। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में लगातार बारिश हो सकती है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ा

भारतीय मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली और गाजियाबाद के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 12 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है और 15 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 22-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार और सोमवार को बिहार के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इस बीच तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

हिमाचल समेत कई राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली के अलावा बाकी तमाम राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किए गए हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार और उत्तराखंड भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों मौसम संबंधी घटनाओं की वजह से 362 सड़कें बंद कर दी गईं।

शिमला स्थित मौसम केंद्र ने रविवार 10 अगस्त को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि सोमवार से बुधवार तक के लिए दो से चार जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

ये भी पढ़े : रेलवे देने जा रही है यात्रियों को नया ऑफर…आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करने पर मिलेगा डिस्काउंट

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago