देश

कर्नाटक दौरे पर आज पीएम मोदी, बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का करेंगे उद्घाटन

PM Karnataka Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो येलो लाइन(Yellow line) का उद्घाटन करेंगे। यहां वे बेंगलुरु और राज्य के लिए कई विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

पहला कार्यक्रम KSR रेलवे स्टेशन पर

पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम सुबह 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर (KSR) रेलवे स्टेशन पर होगा। यहां से वे तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं।

1 बजे करेंगे येलो लाइन का उद्घाटन

इसके बाद 1 बजे पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह मेट्रो लाइन आरवी रोड (रगिगुड्डा) से बोम्मसंद्रा तक जाएगी। इसकी लंबाई 19.15 किलोमीटर है और इसमें 16 स्टेशन हैं। इस प्रोजेक्ट पर करीब 7,160 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

मेट्रो नेटवर्क 96 किलोमीटर बढ़ेगा

येलो लाइन शुरू होने के बाद बेंगलुरु मेट्रो का कुल नेटवर्क 96 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री खुद इस मेट्रो में सफर भी करेंगे और आरवी रोड से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक की यात्रा करेंगे।

फेज-3 मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास

पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 का शिलान्यास भी करेंगे। इसकी लागत 15,610 करोड़ रुपए है। इसकी लंबाई 44 किलोमीटर से ज्यादा है। इसमें 31 स्टेशन है। यह प्रोजेक्ट शहर के रिहायशी, इंडस्ट्रियल, कारोबारी और शैक्षिक इलाकों को जोड़ेगा।

बेंगलुरु का नम्मा मेट्रो देश का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क है, जो रोज़ाना 8 लाख से ज्यादा यात्रियों की यात्रा आसान बनाता है।

जानिए कितना है किराया?

बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के अनुसार , ट्रेनें प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक चलेंगी। शुरुआत में 25 मिनट के अंतराल पर तीन चालक रहित ट्रेनें चलेंगी। किराया 10 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 90 रुपये तक होगा।

इस लाइन में हैं 16 स्टेशन

येलो लाइन में 16 स्टेशन हैं। इसमें आरवी रोड, रागी गुड्डा, जयदेव अस्पताल, बीटीएम लेआउट, सेंट्रल सिल्क बोर्ड, बोम्मना हल्ली, होंगरा सैंड्रा, कुडलू गेट, सिंगा सैंड्रा, होसा रोड, बेरेटेना अग्रहारा, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, इंफोसिस फाउंडेशन कोनप्पना अग्रहार, हुस्कुर रोड, हेब्बा गोदी और बोम्मासंद्रा शामिल हैं।

ये भी पढ़े : वाराणसी : आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 7 लोग झुलसे

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

44 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

1 hour ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago