दिल्ली/NCR

Today Weather Update: आज कहां-कहां बारिश की संभावना? इन राज्यों में भारी बारिश के साथ खूब गरजेंगे बादल

Today Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना भी है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। उधर यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचव प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 6 से 9 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश रहेगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 32 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री तक रह सकता है। 10 सितंबर को आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की तरफ से आज (5 सितंबर) शुक्रवार को मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है. साथ ही बारिश के दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है, बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर जाने की अपील की गई है.

जानें राजस्थान का हाल

राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक आगामी तीन-चार दिन राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभागों के कुछ भागों में मध्यम से भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े : CBSE बोर्ड परीक्षा इन विद्यार्थियों के लिए और होगी आसान, इस पोर्टल पर अपलोड करें ये डिटेल्स

खराब मौसम को देखते हुए राज्य में सभी सरकारी और निजी कॉलेज, स्कूल, आंगनवाड़ी और कोचिंग सेंटर 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, राज्य में कुल 1292 सड़क बंद हैं।

पंजाब और हरियाणा का रहेगा  ऐसा हाल

बाढ़ प्रभावित पंजाब और पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई हिस्सों में एक बार फिर से बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान 20.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Kajal Sharma

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago