Cover Story Top

पश्चिम बंगाल में EC का सख्त कदम, ममता सरकार के 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड; जानें क्या है वजह

Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के तहत काम करने वाले 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। आयोग ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को इन अधिकारियों के खिलाफ डिसिप्लिनरी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यह कदम ‘SIR’ यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान गंभीर गड़बड़ी, ड्यूटी में लापरवाही और कानूनी शक्तियों के दुरुपयोग के आरोपों के कारण उठाया गया।

सस्पेंड अधिकारियों की लिस्ट

ईसीआई ने जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया है, उनके नाम और जिम्मेदारियां सामने आई हैं:

AERO, डॉक्टर सेफौर रहमान – एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, असिस्टेंट डायरेक्टर, 56-समसेरगंज असेंबली सीट, जिला मुर्शिदाबाद

नीतीश दास – रेवेन्यू ऑफिसर, फरक्का और 55-फरक्का असेंबली सीट

दलिया रे चौधरी – महिला डेवलपमेंट ऑफिस, मयनागुड़ी डेवलपमेंट ब्लॉक, 16-मयनागुड़ी असेंबली सीट

एसके. मुर्शिद आलम – ADA, सुती ब्लॉक, 57-सुती विधानसभा क्षेत्र

सत्यजीत दास और जॉयदीप कुंडू – संयुक्त BDO और FEO, 139-कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र

देबाशीष बिस्वास – संयुक्त BDO, 229-डेबरा विधानसभा क्षेत्र

SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

ममता बनर्जी और उनकी पार्टी Trinamool Congress ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई जारी रखते हुए स्पष्ट किया कि SIR प्रक्रिया में किसी भी तरह की रोक या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ECI का संदेश

निर्वाचन आयोग की कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना सर्वोपरि है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों के खिलाफ आगे की जांच और आवश्यक अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago