Breaking

West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, कई सीटों पर कड़ी टक्कर

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। इस चरण में राज्य के 7 जिलों की कुल 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। करीब 3.21 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें पुरुष, महिलाएं और थर्ड जेंडर के वोटर शामिल हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए 41 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं, जहां वेबकास्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 2,300 से ज्यादा केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें सबसे अधिक तैनाती कोलकाता में की गई है।

नेताओं ने किया मतदान

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सुबह पूजा-अर्चना के बाद मतदान किया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने इसे लोकतंत्र का अहम पर्व बताया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी भी मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डालने के बाद नागरिकों से मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

मतदान केंद्र पर विवाद से बढ़ा तनाव

कोलकाता के एंटाली इलाके में एक मतदान केंद्र पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल की चुनाव अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। बताया गया कि बूथ के अंदर जगह की कमी के कारण उनके एजेंट को बाहर जाने को कहा गया, जिससे विवाद बढ़ गया। इस दौरान दूसरे दल के एजेंट के हस्तक्षेप से स्थिति और बिगड़ गई। बाद में दोनों को बूथ से बाहर कर दिया गया। टिबरेवाल ने आरोप लगाया कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है।

महुआ मोइत्रा ने लगाए गंभीर आरोप

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मतदान के लिए ई-रिक्शा से पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करते हुए उन्होंने अन्य वाहन का उपयोग नहीं किया।उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताते हुए आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके बावजूद उन्होंने विश्वास जताया कि जनता बड़ी संख्या में वोट देकर जवाब देगी।

दिलीप घोष बोले- यह केवल चुनाव नहीं, बदलाव की लड़ाई

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ जीत की नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की है। उन्होंने दावा किया कि इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और आयोग की सख्ती से मतदाताओं का उत्साह भी बढ़ा है।

अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर में डाला वोट

दूसरे चरण के तहत तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा इंस्टीट्यूशन में जाकर अपना वोट डाला।

किन जिलों में कितनी सीटों पर मतदान
उत्तर 24 परगना: 33 सीटें
दक्षिण 24 परगना: 31 सीटें
हुगली: 18 सीटें
नदिया: 17 सीटें
हावड़ा: 16 सीटें
पूर्व बर्धमान: 16 सीटें
कोलकाता: 11 सीटें

दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार

इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर है, जिनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, स्वपन दासगुप्ता, चंद्रिमा भट्टाचार्य, दीप्शिता धर, मीनाक्षी मुखर्जी, अधीर रंजन चौधरी, फिरहाद हकीम, अर्जुन सिंह, तापस रॉय, अरूप विश्वास और अन्य चर्चित चेहरे शामिल हैं।

कितने मतदाता करेंगे मतदान

दूसरे चरण में लगभग 3.21 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने 142 विधानसभा क्षेत्रों में हजारों मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। साथ ही, जिन केंद्रों पर 1,200 से अधिक मतदाता हैं, वहां अतिरिक्त सहायक बूथ बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Rashifal 29 April 2026: किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए किस राशि पर बरसेगी कृपा, पढ़ें पूरा राशिफल

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago