Rajasthan Weather
Rajasthan Weather : मानसून की विदाई के बावजूद राजस्थान में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, आंधी की चेतावनी जारी की है। जयपुर, नागौर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, बाड़मेर, जालोर सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
नागौर जिले के खींवसर में सबसे अधिक 68 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जयपुर, उदयपुर, सीकर, धौलपुर और प्रतापगढ़ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा और बादल छाए रहेंगे।
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, जैसलमेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बाड़मेर, जालौर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओले की भी आशंका है।
जयपुर मौसम केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल राज्य में मौसम का रुख असामान्य है। मानसून की विदाई के बाद भी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक बरसात की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इन हवाओं के कारण बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर के मध्य तक बारिश के आसार बने रहेंगे और दीपावली के आसपास भी हल्की बरसात संभव है। हालांकि, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
ये भी पढ़े – Rajasthan : 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
राजस्थान (Rajasthan Weather) के अधिकांश जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 32°C, जोधपुर में 28°C, उदयपुर में 24°C, कोटा में 29.4°C, बीकानेर और श्रीगंगानगर में करीब 30°C तक रहने की संभावना है। वहीं बारिश की संभावना जयपुर में 58%, कोटा में 75%, और उदयपुर में 89% बताई गई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…