Rajasthan Coaching
Rajasthan Coaching : राजस्थान के कोटा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के बोरखेड़ा इलाके में स्थित कोरल पार्क हॉस्टल में देर रात एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें NEET की तैयारी कर रही छात्रा प्राची चौधरी हॉस्टल की पांचवीं मंजिल की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के तुरंत बाद अन्य छात्राओं और हॉस्टल स्टाफ ने प्राची को उठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
बोरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सीढ़ियों से फिसलकर गिरने का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के समय हॉस्टल में कौन मौजूद था और सुरक्षा इंतजाम कितने मजबूत थे, इसकी भी जांच की जा रही है।
पुलिस और हॉस्टल (Rajasthan Coaching) प्रशासन ने हादसे की जानकारी प्राची के परिवार को दे दी है। परिवारजन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से कोटा के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्राची कोटा के एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में NEET की तैयारी कर रही थी और कुछ ही महीने पहले कोटा आई थी।
इस घटना ने एक बार फिर कोटा के हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ महीनों में शहर में कई हादसे सामने आए हैं। यहां पहले भी कई छात्रों की जान जा चुकी है। अब एक और छात्रा के घायल होने से माता-पिता और छात्रों में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़े – पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, जयपुर-नागौर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग सिटी कोटा में छात्रों के लिए सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल की जरूरत है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…