Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह ध्वजारोहण इस बात का संकेत होगा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरी तरह पूरा हो चुका है।
चंपत राय के अनुसार मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर की ऊंचाई 160 फीट है। इसके ऊपर लगाया गया ध्वज-दंड मंदिर की ऊंचाई को और बढ़ा देता है। ध्वज जमीन से लगभग 191 फीट की ऊंचाई पर फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ध्वज-दंड पहले ही स्थापित कर दिया गया है और ध्वज को हाथ से ऊपर चढ़ाया जाएगा।
ध्वज केसरिया रंग का होगा, जिस पर सूर्य का चिन्ह और उसके मध्य ‘ॐ’ अंकित रहेगा।
ट्रस्ट के अनुसार:
चंपत राय ने कहा कि यह ध्वज रामराज्य की परिकल्पना और राष्ट्र की शक्ति दोनों को दर्शाता है।
कार्यक्रम में कुल 6000 लोगों को बुलाया गया है।
इनमें:
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ही सूची तैयार की है और बाहरी लोगों को सीमित संख्या में बुलाया गया है।
25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लगभग चार घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। ट्रस्ट का कहना है कि इस ऐतिहासिक पल का असली आनंद मौके पर मौजूद रहकर ही महसूस किया जा सकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…