Health Tips
Health Tips: आजकल फैट से लोग सिर्फ वजन बढ़ने की चिंता करते हैं, लेकिन असल में ट्रांस फैट वजन से भी ज्यादा हमारे जीवन को खतरे में डाल रहा हैं। डॉक्टरों की चेतावनी हैं कि इसके खाने से न सिर्फ दिल का दौरा बल्कि स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां भी बढ़ रही हैं। आइए जानते है कि ट्रांस फैट होता क्या है कैसे आप इसकी पहचान कर सकते हैं और आप इससे कैसे खुद को बचा सकते हैं…
ट्रांस फैट एक प्रकार का अस्वस्थ फैट है, जो बनाने के लिए मूंगफली, सोयाबीन या सनफ्लावर जैसे तेलों में हाइड्रोजन मिलाकर पकाया जाता हैं। यह प्रक्रिया तेल की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने के लिए की जाती है
भारत ने 2021 में तेलों में ट्रांस फैट की सीमा 3% और 2022 में 2% तक घटाई हैं। फिर भी जंक फूड, बिस्किट, फ्रेंच फ्राइज और फास्ट फूड में ट्रांस फैट छुपे होते हैं, और रोज़ इन्हें खाने से हमारे शरीर को खतरा होता हैं। ट्रांस फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ाता है, जबकि अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) घटाता हैं, जिससे दिल की नस में जाम बनते हैं। हार्ट अटैक का खतरा 28% और मौत का खतरा 34% तक बढ़ जाता हैं, WHO और भारत सरकार के नंबर में यह साफ दिखता हैं।
ये भी पढ़ेः Health Tips: बारिश में सबसे ज्यादा फैलती हैं ये बीमारियां, पहचानें लक्षण और अपनाएं ये उपाय
डॉ. ऋषिकेश सालगांवकर (फोर्टिस, मुंबई) कहते हैं कि ट्रांस फैट खराब LDL बढ़ाता हैं और अच्छा HDL घटाता हैं, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होने सलाह दी हैं। कि ट्रांस फैट खाद्य पदार्थ जैसे पैकेट स्नैक्स, फ्राईड फूड और बेकरी आइटम्स से दूरी बनाए और अच्छे फैट जैसे जैतून, मूंगफली का तेल, ड्राई फ्रूट्स, फिश जैसे फूड्स अपनाए। पैकेट वाली चीजों पर लेबल अच्छी तरह पढ़ें और ट्रांस फैट वाली चीजों से बचें। ट्रांस फैट सस्ता जरूर है, लेकिन इसका इलाज महंगा हैं। इसलिए अपने खान-पान में बदलाव लाएं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और अनहेल्दी फैट से दूरी बनाए रखें।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…