कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बजट में क्या कुछ जानें
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल इंडस्ट्री के लिए अहम घोषणा की है। सरकार ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स यानी AVGC सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए खास कदम उठाने की बात कही है। इसका मकसद युवाओं को नए डिजिटल कौशल देना और भारत की क्रिएटिव इकॉनमी को मजबूत करना है। सरकार मानती है कि यह सेक्टर भविष्य में रोजगार और आय का बड़ा जरिया बन सकता है।
बजट 2026 में ऐलान किया गया है कि स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज की मदद से देश भर में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी। ये लैब्स 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में स्थापित होंगी। यहां छात्रों को एनिमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल कंटेंट बनाने की अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी। भारत सरकार का लक्ष्य है कि बड़ी संख्या में युवा डिजिटल इंडस्ट्री के लिए तैयार हो सकें।
वित्त मंत्री ने बताया कि AVGC सेक्टर को साल 2030 तक करीब 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। इसी को देखते हुए सरकार स्किल डेवलपमेंट पर जोर दे रही है। इन लैब्स के जरिए करीब 20 लाख छात्रों को ट्रेन करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे न सिर्फ रोजगार के नए मौके बनेंगे, बल्कि भारत की क्रिएटिव इंडस्ट्री को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी और युवाओं को देश में ही अवसर मिलेंगे।
बजट 2026 में AI और नई तकनीकों को ग्रोथ का बड़ा जरिया बताया गया है। भारत सरकार का कहना है कि AI आधारित कंटेंट क्रिएशन से प्रोडक्शन तेज होगा और क्वालिटी बेहतर होगी। हालांकि, इसके साथ पानी और ऊर्जा की मांग बढ़ने की चुनौती भी रहेगी।
ये भी पढ़ें: जानिए नए बजट में आज से क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…