Others

बजट 2026: विदेशी निवेशक अब भारतीय शेयर बाजार में सीधे कर सकेंगे निवेश, लाया गया निवेश सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव

Budget 2026 News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 में विदेशी निवेश को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब विदेश में रहने वाले लोग सीधे भारतीय शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे। भारत सरकार का उद्देश्य भारतीय फाइनेंशियल मार्केट को और गहरा, मजबूत और ज्यादा लिक्विड बनाना है, ताकि देश में लंबी अवधि का विदेशी पूंजी निवेश बढ़ सके और कंपनियों को फंड जुटाने में आसानी हो, साथ ही बाजार की स्थिरता भी बनी रहे।

NRI के लिए निवेश नियम होंगे आसान

इस बजट में कहा गया है कि विदेश में रहने वाले भारतीय लोग यानी एनआरआई अब पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट स्कीम के जरिए भारतीय स्टॉक्स खरीद सकेंगे। अभी तक यह रास्ता ज्यादातर रजिस्टर्ड विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों तक ही सीमित था, लेकिन अब इस नए फैसले से निवेशक बढ़ेंगे। नए नियमों से आम विदेशी निवेशकों के लिए भी भारतीय बाजार में एंट्री आसान होगी, जिससे शेयर बाजार में निवेशकों की संख्या, कारोबार और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाई जाएगी

केंद्र सरकार ने विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा है। किसी एक विदेशी व्यक्ति द्वारा किसी भारतीय कंपनी में निवेश की सीमा 5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी करने का प्रस्ताव है। वहीं सभी विदेशी निवेशकों को मिलाकर कुल सीमा 10 फीसदी से बढ़ाकर 24 फीसदी करने की योजना है। इससे बड़े और गंभीर निवेशक भारतीय कंपनियों में ज्यादा हिस्सेदारी ले सकेंगे और लंबी अवधि के निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Health Budget 2026: इस बार हेल्थ सेक्टर को क्या मिला, जानें सभी अहम ऐलान

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago