Categories: खेल

RCB vs PBKS : बारिश की भेंट चढ़ा तो IPL 2025 के फाइनल का रिजल्ट क्या होगा ?

IPL 2025 : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल यानी की मंगलवार 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का साया है जो खेल बिगाड़ सकती है.पूर्वानुमान के अनुसार शाम को थोड़ी बूंदाबांदी हो सकती है.

अगर बारिश फाइनल को धो देती है तो क्या होगा?

पूर्वानुमान के अनुसार अगर थोड़ी थोड़ी देर के लिए बारिश होती है तो इससे खेल को कोई खतरा नहीं होगा.ऐसा इसलिए क्योंकि मैच को पूरा करने के लिए 120 मिनट तक का अतिरिक्त समय रखा गया है. हालांकि अगर बारिश मंगलवार को खेल को पूरा होने से रोकती है तो फाइनल रिजर्व डे बुधवार 4 जून को खेला जाएगा.

पंजाब किंग्स बन जाएगी चैंपियन !

अगर हालात नहीं सुधरते हैं और रिजर्व डे पर भी कोई खेल संभव नहीं होता है तो लीग चरण में दोनों में से पहले स्थान पर रहने वाली टीम को आईपीएल 2025 का चैंपियन घोषित किया जाएगा. ऐसे में अगर दोनों दिन बारिश होती है तो 14 मैचों में से नौ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स चैंपियन बन जाएगी.

आईपीएल को मिलेगा नया विजेता

अपने पहले सीजन से आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब एक बार फिर से फाइनल जीत से बस एक कदम दूर हैं.आरसीबी ने क्वालीफायर 1 में पंजाब पर शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई है तो पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत के साथ वापसी की.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

34 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago