Categories: देश

Operation Sindoor : आतंकवाद पर बेनकाब पाक अब कर रहा भारत की कॉपी

Operation Sindoor : 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पिछले महीने चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाक अब भारत की कॉपी करने जा रहा है.ऑपरेशन सिंदूर के कारण हुए पाक में वायुसैनिक अड्डों और आतंकवादी ठिकानों के नुकसान को लेकर वैश्विक समर्थन प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों से राजनयिक संपर्क बढ़ाने के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं.पाकिस्तान ने सोमवार को अपने वैश्विक कूटनीतिक प्रयास का ब्यौरा जारी किया. जिसके बारे में पाक का कहना है कि इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच समस्याओं से निपटने के लिए वार्ता के महत्व को उजागर करना है.

मीडिया रिपोर्ट में विदेश कार्यालय के बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि पाकिस्तान की कूटनीतिक पहुंच भारत द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए कई देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने के कुछ दिनों बाद आई है. पाक का यह  प्रतिनिधिमंडल अपने देश के लिए समर्थन जुटाने के लिए दो टीमें अलग-अलग दिशाओं की ओर मार्च कर रही हैं.

बिलावल भुट्टो कर रहें प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान का एक उच्च स्तरीय बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल 2 जून 2025 से न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, लंदन और ब्रुसेल्स का दौरा करेगा. नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो  कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में संघीय मंत्री मुसादिक मलिक, पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और खुर्रम दस्तगीर खान, पूर्व मंत्री सैयद फैसल अली सुब्जवारी और शेरी रहमान, सीनेटर बुशरा अंजुम बट शामिल हैं. इसमें दो पूर्व विदेश सचिव,जलील अब्बास जिलानी और तहमीना जंजुआ भी शामिल हैं. वहीं पाक प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद तारिक फातमी के नेतृत्व में दूसरा प्रतिनिधिमंडल 2 जून से मास्को की यात्रा पर जाने वाला था जिसके गठन का विवरण साझा नहीं किया गया.

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी के बाद भारत ने अपनी कूटनीति पहुंच के तहत 33 वैश्विक राजधानियों में सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. इसके बाद भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किए. जिसके बाद बौखलाया पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया. फिर  10 मई को दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए संघर्ष विराम लागू किया गया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago