Categories: देश

कहां मिलेगा, क्या हर टोल प्लाजा पर मान्य होगा… जानें नए FASTag पास से जुड़े सभी सवालों के जवाब

नई दिल्ली। फास्टैग के लिए अब सालाना पास भी लिया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की। नया फास्टैग पास 3 हजार रुपये का होगा और ये 15 अगस्त से मिलना शुरू होगा। मालूम हो कि अभी तक सिर्फ मंथली पास और जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करने की सुविधा ही उपलब्ध थी।

इस बीच बहुत सारे लोगों के मन में नए फास्टैग पास को लेकर कई सवाल हैं, आइए आपको सभी जरूरी सवालों के जवाब बताते हैं…

सवाल नंबर-1
जब FASTag पहले से है तो फिर ये नया पास क्यों?

जवाब- FASTag यूज करने पर हर बार टोल क्रॉस करने पर पैसे कट जाते हैं। लेकिन इस सालाना पास के साथ आप एक तय अमाउंट यानी 3,000 रुपये में सालभर या 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री होकर घूम सकेंगे। ये पास उन लोगों के लिए काफी किफायती है, जिनका नेशनल हाईवे पर बार-बार जाना होता है।

सवाल नंबर-2
ये पास कैसे लिया जा सकता है?

जवाब- नया पास लेना बहुत ही आसान होगा। NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे जल्द ही हाईवे ट्रैवल एप और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अलग लिंक शुरू करने वाले हैं। वहां से आप पास के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

सवाल नंबर-3
सालाना पास कितने समय के लिए वैध है?

जवाब- नया पास एक साल के लिए वैध है। एक साल के लिए यह पास लेने के बाद आप 200 बार टोल क्रॉस कर पाएंगे। नया पास बनवाने के बाद अब आपको एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी। सरकार ने दावा किया है कि इससे देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी।

सवाल नंबर-4
क्या नया पास सभी गाड़ियों के लिए है?

जवाब- नहीं, सरकार ने बताया कि ये पास नॉन कॉमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स के लिए हैं, जैसे कार, जीप और वैन।

सवाल नंबर-5
क्या हर टोल प्लाजा पर ये पास काम करेगा?

जवाब- ये पास देशभर के नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर काम करेगा। अगर आप दिल्ली से मुंबई जा रहे हैं या चेन्नई से बेंगलुरु तो हर जगह ये पास स्कैन हो जाएगा और पेमेंट हो जाएगा। लेकिन ये स्टेट हाईवे या लोकल टोल के लिए मान्य नहीं होगा।

सवाल नंबर-6
क्या सालाना पास को दूसरी गाड़ी में ट्रांसफर किया जा सकता है?

जवाब- नहीं, ये पास सिर्फ उसी गाड़ी के लिए मान्य है जिस पर फास्टैग रजिस्टर किया गया है। दूसरी गाड़ी में इसे इस्तेमाल करने पर यह डिएक्टिवेट हो जाएगा।

सवाल नंबर-7
क्या सालाना पास से जुड़ी जानकारी के लिए मुझे SMS अलर्ट मिलता रहेगा?

जवाब- हां, सालाना पास एक्टिवेट करने पर अगर आप इजाजत देते हैं तो फिर बैंक से जुड़े आपके मोबाइल नंबर पर आपको जरूरी SMS और सूचनाएं मिलती रहेंगीं।

सवाल नंबर-8
अगर मेरा फास्टैग सिर्फ चेसिस नंबर से रजिस्टर है तो क्या मुझे एनुअल पास मिल सकता है?

जवाब- नहीं, चेसिस नंबर से रजिस्टर फास्टैग पर एनुअल पास को जारी नहीं किया जा सकता है। आपको इसके लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) को अपडेट करना जरूरी है।

सवाल नंबर-9
एक ट्रिप किसे माना जाता है?

जवाब- पॉइंट आधारित टोल प्लाजा पर आने-जाने को अलग-अलग ट्रिप के रूप में गिना जाएगा। यानी आप कहीं जाकर फिर वापस लौटते हैं तो फिर उसे दो ट्रिप माना जाएगा। वहीं, एंट्री-एग्जिट आधारित टोल प्लाज़ा पर एंट्री और एग्जिट को एक ट्रिप में गिना जाएगा।

सवाल नंबर-10
क्या फास्टैग सिर्फ गाड़ी के शीशे (विंडशील्ड) पर ही चिपकाया जा सकता है?

जवाब- हां, सालाना पास तभी सक्रिय होगा जब फास्टैग को सही तरीके से गाड़ी के सामने वाले शीशे पर चिपकाया गया हो।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago