Categories: Othersटेक

जंग के बीच इस पड़ोसी देश ने की ईरान की मदद? रहस्यमयी तरीके से उतारे कार्गो प्लेन

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जंग छिड़े 6 दिन हो गए हैं। इस बीच अटकलें हैं कि ईरान और उसके परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ अमेरिका भी इजरायल का साथ दे सकता है। हालांकि, जंग में संभावित भागीदारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकारों के बीच सहमति नहीं बन पायी है। अगर ऐसा होता है तो यह युद्ध विकराल रूप ले सकता है क्योंकि ईरान की मदद करने के लिए चीन भी तैयार है।

मालवाहक विमान ने भरी उड़ान

ऐसे में खबर है कि शुक्रवार को जैसे ही इजरायल ने ईरान पर हमला बोला, उसके अगले ही दिन चीन से एक मालवाहक विमान ने उड़ान भरी। जिसके अगले दिन, एक और कार्गो प्लेन ने तटीय शहर से उड़ान भरी और सोमवार को फिर एक और कार्गो विमान चीन से ईरान के लिए रवाना हुआ। मतलब तीन दिनों में 3 मालवाहक विमानों ने उड़ान भरी और रहस्यमय तरीके से ईरान में लैंडिंग की है। संभावना जताई जा रही है कि इन कार्गो प्लेन्स के जरिए हथियार भेजकर चीन ने अपने दोस्त ईरान की सैन्य मदद की है।

उत्तरी चीन से भरी थी उड़ान

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन कार्गो विमानों के डेटा से पता चला है कि तीनों विमानों ने उत्तरी चीन से पश्चिम की ओर उड़ान भरी थी, जो कजाकिस्तान, फिर दक्षिण में उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान होते हुए ईरान के करीब आता दिखता है, लेकिन ईरान के पास आते ही वह रहस्यमय तरीके से रडार से गायब हो गया था।

डेटा में विमान ने नहीं भरी उड़ान

इतना ही नहीं, चीनी विमानों ने रहस्य को और बढ़ाते हुए अपना अंतिम गंतव्य लक्जमबर्ग दिखाया है, लेकिन डेटा से पता चलता है कि ये चीनी विमान यूरोपीय आसमान में नहीं उड़े। अब चिंता जताई जा रही है कि युद्ध के माहौल में इन विमानों के जरिए चीन से ईरान की दिशा में भेजा क्या गया होगा?

हथियारों को ढोने के लिए इस्तेमाल

विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह के विमान का इस्तेमाल किया गया है, वह बोइंग 747 मालवाहक विमान है, जो आमतौर पर सैन्य उपकरणों और हथियारों को ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो विमान ने कथित तौर पर ईरानी वायु सीमा में प्रवेश करने से पहले अपने ट्रांसपोंडर्स बंद कर दिए थे जिससे कि वो रडार और कॉमर्शियल ट्रैकिंग सिस्टम से बच जाएं। ऐसे में यह रहस्मयी और गुप्त कदम ईरान को हथियार पहुंचाने के लिए ही उठाया गया होगा।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

12 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

18 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

40 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago