Israel-Iran War: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है , जिसमें अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिका भी इस युद्ध में कूद सकता है। अब इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करेगा। देश के नाम संबोधन में खामेनेई ने कहा कि ईरान की जनता न तो अपने शहीदों के खून को कभी भूलेगी और न ही देश की हवाई सीमा का उल्लंघन करने वालों को माफ किया जाएगा।
खामेनेई ने अमेरिका को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने इस्लामी गणराज्य के दुश्मनों का साथ दिया तो उसे भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। खामेनेई ने आगे कहा, "अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी भी सैन्य हस्तक्षेप से उसे भारी नुकसान उठाना होगा।"
दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता ने बुधवार को अमेरिका को इजरायल युद्ध में शामिल न होने की चेतावनी दी। खामेनेई की यह टिप्पणी एक सरकारी टेलीविजन के एंकर ने पढ़ी, जबकि उस दौरान स्क्रीन पर खामेनेई की तस्वीर दिखाई देती रही। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर खामेनेई खुद स्क्रीन पर क्यों नहीं दिखाई दिए, क्योंकि शुक्रवार को इजराइली हमले शुरू होने के बाद वह एक बार टीवी पर नजर आए थे।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही ईरान को 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' करने को कहा था। इतना ही नहीं, ट्रंप ने खामेनेई को चेतावनी दी थी कि वह जानते हैं कि ईरान के सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं। अपनी पोस्ट में ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया था। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को मारने की उनकी कम से कम फिलहाल कोई योजना नहीं है। वहीं, अब इसके एक दिन बाद ही ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार सुबह इजरायल ने ईरान की राजधानी पर हवाई हमले तेज कर दिए।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…