Categories: टेक

नए FASTag Pass पॉलिसी से होगी इतने की बचत, नितिन गडकरी ने वीडियो जारी कर क्या कहा…

New Delhi : FASTag Pass के नए नियम के आते ही देशभर में इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे जिसका जवाब खुद केंद्र मंत्री ने वीडियो जारी कर दिया है। दरअसल, नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर इस एनुअल FASTag Pass पॉलिसी के बारे में पोस्ट किया था। लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए अब नितिन गडकरी ने इसको लेकर एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां भी दी है। आइए जानते हैं कि आखिर FASTag Pass का नया नियम क्या है.. आम लोगों के लिए कितना फायदेमंद है कब से आप इसे यूज कर सकते हैं..

सिर्फ नेशनल हाईवे के लिए ही मान्य

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार नॉन-कमर्शियल गाड़ियों (कार, जीप, वैन) के लिए फास्टैग एनुअल पास जारी करेगी। इस पास की कीमत 3000 रुपये होगी। नितिन गडकरी ने कहा कि फास्टैग एनुअल पास 15 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा, जिससे बिना किसी परेशानी के हाईवे पर यात्रा करना संभव हो पाएगा। ये फास्टैग एनुअल पास सिर्फ नेशनल हाईवे के लिए ही होगा।

समय के साथ किफायती

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एनुअल पास से देश भर में नेशनल हाईवे पर यात्रा काफी सुविधाजनक और किफायती हो सकेगी। इसके लिए जल्द ही सरकार राजमार्ग यात्रा ऐप के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। गडकरी ने कहा कि ये पॉलिसी 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित ‘टोल प्लाजा’ को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करेगी। इसके साथ ही, इससे टोल का भुगतान आसान होगा और काफी समय भी बचेगा।

आम लोगों के लिए फायदेमंद

वीडियो में नितिन गडकरी ने कहा कि इस पास से आम लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि पूरे 1 साल चलने वाले जिस पास के लिए आप 3000 रुपये देंगे, अगर उसके लिए टोल का भुगतान किया जाए तो वो 10,000 रुपये से भी ज्यादा हो जाता है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि आप 3000 रुपये के पास से 10,000 रुपये से ज्यादा का सफर कर सकते हैं और हर साल 7000 रुपये की बचत भी कर सकते हैं। गडकरी ने कहा कि इस पास के जरिए एक टोल को क्रॉस करने का अनुमानित किराया करीब 15 रुपये पड़ेगा, जबकि वर्तमान में इसकी  कीमत 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है। मंत्री ने कहा, ‘‘ टोल पर वेटिंग टाइम, भीड़भाड़ को कम करके और टोल प्लाजा पर विवादों को कम करके इस एनुअल पास का उद्देश्य लाखों प्राइवेट गाड़ियों को सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।’’

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago