Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 जून को जन्मदिन है। अपने नेता के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला आयोजित किया है। इस मेले में 100 से ज़्यादा कंपनियों को बुलाया गया है। इसके लिए 20 हज़ार युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।
दरअसल, दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 19 जून को रोजगार मेले के तहत राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसको लेकर युवा कांग्रेस ने कई दिन पहले ही ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके लिए 20 हज़ार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। यूथ कांग्रेस की ओर से गुरुवार को इस रोज़गार मेले में बड़ी-बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है जिसमे Amazon , Flilkart, HDFC और blinkit जैसी कंपनियां शामिल हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान चिब ने बताया कि 100 से ज्यादा कंपनियों ने इस मुहिम में शामिल होने की इच्छा जताई है।
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 जून को 55 साल के हो जाएंगे. उनका जन्म 19 जून 1970 में हुआ था। कांग्रेस की अलग-अलग इकाई कल राहुल गांधी का जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन पहली बार कांग्रेस की युवा इकाई ने रोजगार मेले का आयोजन किया है. जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने और रोजगार देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत तालकटोरा स्टेडियम में गुरुवार को सुबह 10 बजे होगी, जो कि शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसमें दिल्ली कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहेंगे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के मुताबिक यह कोई पॉलिटिकल कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार देने की कोशिश है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…