Categories: Othersदेश

आसिम मुनीर के दावे पर व्हाइट हाउस ने लिए पाक के मजे…अब अमेरिका में पाकिस्तान ने कराई किरकिरी

नई दिल्ली।अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर वाशिंगटन डीसी में आयोजित भव्य सैन्य परेड को लेकर फैली अफवाहों से पर्दा हटाते हुए व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह परेड अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 79वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई थी. इस ऐतिहासिक आयोजन में 6,600 सैनिक, 150 सैन्य वाहन और 50 विमान शामिल हो रहे हैं,लेकिन इस परेड में किसी भी विदेशी सैन्य नेता को आमंत्रित नहीं किया गया है.

क्या है मामला

गौरतलब हो कि बीते दिनों पाकिस्तानी मीडिया और कुछ भारतीय समाचार चैनलों ने यह दावा किया था कि अमेरिकी सैन्य परेड में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल सईद आसिम मुनीर को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. इन रिपोर्ट्स ने भारत में राजनीतिक और कूटनीतिक तौर पर हलचल मचा दी थी. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस कथित निमंत्रण को भारत के लिए कूटनीतिक झटका बताया और ट्रम्प प्रशासन की विदेश नीति पर सवाल उठाए.

व्हाइट हाउस ने किया दावों को खारिज

अब इस मामले में व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए बताया कि कोई भी विदेशी सैन्य नेता इस आयोजन में आमंत्रित नहीं था.अधिकारी ने यह भी कहा कि परेड की योजना काफी पहले से बनाई जा रही थी. जिसकी शुरुआत पिछले वर्ष ही शुरू हो चुकी थी और इसका उद्देश्य पूरी तरह अमेरिकी सेना के इतिहास और परंपराओं का उत्सव मनाना था.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

33 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

54 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago