Categories: Othersदेश

‘टर्किश टेक्निक ने कभी भी…अहमदाबाद हादसे को लेकर साजिश की आशंका के बीच कंपनी का स्पष्टीकरण

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. जिसकी अब जांच की जा रही है.इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव के बयान ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी थी. दरअसल, रामदेव का कहना था कि मुझे पता चला है कि विमान के रखरखाव का काम तुर्की की एक एजेंसी करती थी.इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने कंपनी पर साजिश करने की आशंका भी जताई थी. हालांकि अब तुर्किए की कंपनी ने अपना स्पष्टीकरण दिया है.

'कभी भी एअर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का नहीं किया रखरखाव'

अपने बयान में कंपनी ने कहा कि टर्किश टेक्निक ने कभी भी एअर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का रखरखाव नहीं किया. अधिकारियों के मुताबिक टर्किश टेक्निक का एअर इंडिया के साथ रखरखाव समझौता है, जो कि बोइंग 777 वाइड-बॉडी विमान तक ही सीमित है और बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को कवर नहीं करता. इस समझौते पर साल 2024 और 2025 में हस्ताक्षर किए गए थे और इसके तहत किसी भी 787-प्रकार के विमान की सर्विस नहीं की गई है. इतना ही नहीं, बयान में जोर देकर कहा गया,'टर्किश टेक्निक ने आज तक इस तरह के किसी भी एअर इंडिया विमान का रखरखाव नहीं किया है.'

बाबा रामदेव ने जताई थी आशंका

बता दें कि रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए आशंका जताई थी कि विमान के रखरखाव और सर्विसिंग के लिए एक तुर्की एजेंसी जिम्मेदार थी. साथ ही उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि दुर्घटना पूरी तरह से आकस्मिक नहीं हो सकती. उन्होंने कहा,'मुझे जानकारी मिली है कि तुर्की की एक एजेंसी विमान के रखरखाव और सेवा का काम करती थी. भारत को एविएशन सेक्टर पर कड़ी नजर रखनी होगी. उस एजेंसी की साजिश की आशंका है. भारत को ऐसे संवेदनशील मामलों में विदेशी कंपनियों के हस्तक्षेप को रोकना चाहिए.' हालांकि,रामदेव जब दावा कर रहे थे तो उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago