Mathura News : उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मिट्टी के टीले पर बने 6 पुराने मकान अचानक भरभराकर गिरे हैं। इस दर्दनाक घटना में अभी तक 3 लोगों की मौत होने की सूचना है। कई लोगों को मलबे से निकाला गया है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही CM योगी आदित्यनाथ ने बचाव-राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए है।
जानकारी के मुताबिक, मकान गिरने से उसके मलबे में कई मजदूरों सहित 12 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई। लोगों को मलबे में से निकालने का प्रयास जारी है।
जानकारी के लिए बता दें कि यहां टीले की खुदाई का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह काम प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रूप से किया जा रहा है। जिसके बारे में उच्च अधिकारियों को पता तक नहीं था। बिना किसी प्लानिंग के ऐसा काम करवाना माफिया को भारी पड़ गया है। तभी अचानक मिट्टी की ढाय के पास बने मकानों पर गिर गई और उसमें मजदूरों समेत कई लोग दब गए। लोगों को बचाने के लिए पुलिस और दमकल की टीम द्वारा हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हो गई है।
मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि थाना गोविंदनगर के मसानी क्षेत्र में कच्ची सड़क पर मकान गिरे हैं। यहां राहत-बचाव कार्य करवाया जा रहा है। हमारी फायर सर्विसेज की यूनिट यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। पहले हमारी प्राथमिकता घायलों को बचाना है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…