IND vs SA
IND vs SA ODI : भारत ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 135 रन की शानदार पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उनकी धैर्यपूर्ण और क्लासिक बैटिंग टीम की जीत की नींव साबित हुई।
गेंदबाजी में हर्षित राणा ने 3 विकेट और कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किए। दोनों गेंदबाजों ने मैच के अहम मौकों पर विकेट लेकर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को दबाव में रखा।
मैच के बाद कप्तान केएल राहुल ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि हर्षित ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कुलदीप टीम के लिए हमेशा से ही प्रमुख विकेट-टेकर रहे हैं।
कप्तान राहुल ने बताया कि मैच के आखिरी ओवरों में टीम नर्वस थी, क्योंकि लंबे समय बाद वनडे खेलते हुए दबाव महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “अगर मैं कहूं कि हम नर्वस नहीं थे, तो ये झूठ होगा। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने प्लान पर टिके रहकर शानदार गेंदबाजी की।”
ये भी पढ़ें: Parliament Winter Session 2025: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, SIR समेत कई मुद्दों पर गरमाएगा माहौल
केएल राहुल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “रोहित और कोहली को ऐसे खेलते देखना हमेशा बेहतरीन होता है। उन्होंने विपक्ष पर दबाव बनाया और दिखाया कि वे इतने बड़े खिलाड़ी क्यों हैं। ड्रेसिंग रूम में उनके साथ रहना बेहद खास अनुभव है।”
कप्तान के तौर पर राहुल ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।उन्होंने कहा कि पिछली कुछ सीरीज से उन्हें इसी भूमिका में तैयार किया जा रहा है और वे पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हर मैच में टीम के लिए योगदान दें। राहुल का कहना है कि नई भूमिका उन्हें चुनौती देती है और वे इसका आनंद ले रहे हैं।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…