Parliament Winter Session 2025
Parliament Winter Session 2025: संसद का शीतकालीन सत्र आज, 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है और 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। सरकार इस सत्र में 13 नए बिल लाने की तैयारी में है, जबकि विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है।
सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 30 नवंबर को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें 36 राजनीतिक दलों के 50 नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।
शीतकालीन सत्र में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र समेत 10 नए बिल पेश किए जा सकते हैं। पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेंगी—
ये दोनों बिल उन वस्तुओं की टैक्स व्यवस्था से जुड़े हैं जिन पर अभी जीएसटी क्षतिपूर्ति सेस लगता है, जैसे—
सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला आदि।
विपक्ष SIR (चुनावी सुधार मुद्दा) को लेकर बेहद आक्रामक है। विपक्ष की मांग है कि इस मुद्दे पर संसद में लंबी और खुली चर्चा हो। राम गोपाल यादव ने कहा कि यदि SIR पर चर्चा नहीं हुई तो वे सदन नहीं चलने देंगे। CPI(M) नेता जॉन ब्रिटास ने भी कहा कि सभी विपक्षी दल चुनावी सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा, ग्रामीण संकट और राज्यपालों की भूमिका पर चर्चा चाहते हैं।
सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की मांग रखी-
शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही माहौल गर्म होने के पूरे आसार हैं। सरकार बिलों को आगे बढ़ाना चाहती है, जबकि विपक्ष कई मुद्दों पर चर्चा और जवाब मांग रहा है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में संसद शांतिपूर्वक चलती है या जोरदार हंगामे का सामना करती है।
Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…
Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…
Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…
Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…
Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…
Jensen Huang Net Worth: Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति में सोमवार को शेयर…