Ram and Shyam
Ram and Shyam : फिल्म इंडस्ट्री में डबल रोल निभाना हमेशा से दर्शकों के लिए रोमांच का विषय रहा है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, हेमा मालिनी, श्रीदेवी और तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार पहले ही पर्दे पर दोहरी भूमिका में जलवा दिखा चुके हैं। अब इसी लिस्ट में अगला नाम जोड़ने की होड़ लगी है रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन के बीच।
‘भूल भुलैया 3’ के बाद मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी अब अपने अगले प्रोजेक्ट ‘राम और श्याम’ की तैयारी में जुट गए हैं। पहले वह ‘नो एंट्री में एंट्री’ बनाने जा रहे थे, लेकिन लगातार देरी और कलाकारों के बाहर निकलने की वजह से उस फिल्म पर अब रोक लग गई है।
अब निर्देशक ने फोकस पूरी तरह ‘राम और श्याम’ पर कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और इसका प्रोडक्शन अगले साल आरंभ होने की संभावना है।
हालांकि नाम से लग सकता है कि यह फिल्म दिलीप कुमार की क्लासिक मूवी ‘राम और श्याम’ का रीमेक होगी, लेकिन अनीस बज्मी ने साफ किया है कि वे इस बार एक नई कहानी और फ्रेश कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों के सामने आएंगे। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग पहचान वाले किरदारों की जिंदगियों पर आधारित होगी, जिसमें हास्य और ड्रामा दोनों का तड़का देखने को मिलेगा।
सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि फिल्म के लिए कौन बनेगा अनीस बज्मी का नया डबल रोल हीरो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह या कार्तिक आर्यन? सूत्रों के मुताबिक, तीनों ही एक्टर के नाम पर विचार चल रहा है और मेकर्स जल्द ही फाइनल घोषणा कर सकते हैं।
‘वेलकम बैक’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी हिट फिल्मों के बाद अनीस बज्मी एक बार फिर दर्शकों को हंसी, इमोशन और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देने की तैयारी में हैं।
ये भी पढ़े - दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन, दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार
वहीं दूसरी तरफ, ‘नो एंट्री में एंट्री’ अब ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। पहले दिलजीत दोसांझ और अब वरुण धवन के प्रोजेक्ट से हटने के बाद इस फिल्म के बन पाने की उम्मीदें धुंधली पड़ गई हैं।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…