Categories: Othersदेश

कौन है भारत का सबसे भरोसेमंद दोस्त? विदेश मंत्री ने बता दिया नाम

S Jaishankar: एक कहावत कही जाती है कि राजनीति में न कोई किसी का स्थायी दोस्त होता है और न ही दुश्मन. समय के साथ दोस्त और दुश्मन बदलते रहते हैं. यही बात वैश्विक राजनीति के लिए भी है. हालांकि कई देश ऐसे भी होते हैं जिन पर पूरी तरह से भरोसा किया जा सकता है. वहीं, यूरोप में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का सबसे ज्यादा भरोसेमंद दोस्त फ्रांस को बताया है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि फ्रांस कई मायनों में भारत का सबसे भरोसेमंद साझेदार है.

यूरोप की वर्तमान वैश्विक नीति पर रखी राय

दरअसल, भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर रायसीना मेडिटेरेनियन 2025 कार्यक्रम में बोल रहे थे. जहां उन्होंने यूरोप की वर्तमान वैश्विक नीति पर अपनी राय रखी.उन्होंने कहा कि यूरोप अब पहले से ज्यादा रणनीतिक और निर्णय लेने की क्षमता को लेकर जागरुक हो गया है. वह वैश्विक मुद्दों पर सामूहिक दृष्टिकोण के बजाय यूरोपीय दृष्टिकोण से सोचता है.

'हम एक-दूसरे के साझेदार हैं'

जयशंकर ने आगे कहा,"मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं कि फ्रांस आज कई मायनों में यूरोप में हमारा सबसे विश्वसनीय साझेदार है. दोनों देशों के बीच में इस आपसी भरोसे का मतलब है कि हम एक-दूसरे के साथ सहज हैं. दो देश इसे कैसे प्राप्त करते हैं?… कई बार समान मूल्यों के जरिए और कभी-कभी यह कहकर कि मेरी मुश्किल में आपने हमारा समर्थन किया और हमारी सुरक्षा की जरूरतों के लिए अपना पूरा समर्थन दिया."

'अनुभव के आधार पर हुई साझेदारी'

विदेश मंत्री ने कहा, "फ्रांस के साथ हमारा विश्वास का यह रिश्ता किसी एक दिन में नहीं बना. जयशंकर ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ कि किसी दिन दो लोग उठे और कह दिया कि आप हमारे सबसे विश्वसनीय साझेदार हैं. यह साझेदारी अनुभव के आधार पर हुई है…हाल ही में हम अपनी कुछ सुरक्षा चिंताओं के एक अनुभव से गुजरे हैं…जहां हमने देखा है कि कौन हमारे साथ था…किस पर हम भरोसा कर सकते थे…और किसके साथ मैं सहज था.निश्चित तौर पर यह भविष्य में हमारे फैसलों पर असर डालेगा."

'दोनों पक्षों ने कई विषयों पर की चर्चा'

इस दौरान उन्होंने फ्रांस के विदेश मंत्री नोएल बैरोट के साथ हुई बैठक के बारे में भी बात की. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने ‘रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, आतंकवाद के खिलाफ कदमों, लोगों के आपसी संबंधों, नवोन्मेष, कृत्रिम मेधा (एआई), प्रौद्योगिकी समेत’’ विभिन्न विषयों पर ‘‘व्यापक चर्चा की.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago