UP में तीसरे मोर्चे की एंट्री! स्वामी मौर्य ने 9 दलों के साथ मिलकर बनाया ‘महागठबंधन’, INDIA-NDA को देंगे टक्कर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2027 से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच सूबे की सियासत में नए गठबंधन की एंट्री हो गई है। पूर्व मंत्री और बसपा, सपा और भाजपा के नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने 9 दलों के साथ मिलकर एक ‘महागठबंन’ बनाया है। लखनऊ के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौर्य ने ‘लोक मोर्चा’ के गठन की घोषणा की है।

लोक मोर्चा में शामिल दल कौन-कौन से हैं

नए विपक्षी गठबंधन 'लोक मोर्चा' में स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी, मोती लाल शास्त्री का राष्ट्रीय समानता दल, पूर्व आईएएस तपेंद्र प्रसाद की सम्यक पार्टी, विनेश ठाकुर का जनसेवा दल, पूर्व आईपीएस बीपी अशोक की पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, सत्य नारायण मौर्य की सर्वलोकहित समाज पार्टी, घनश्याम कोरी की स्वतंत्र जनता राज पार्टी, प्रमोद लोधी की सबका दल (यू) और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी शामिल है।

स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

'लोक मोर्चा' ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य को अलायंस का सीएम फेस बनाया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी मौर्य ने कहा कि 9 दलों वाले 'लोक मोर्चा' का उद्देश्य यूपी में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय को मजबूत करना है।

चुनावी जंग को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश

यूपी की सियासत में इस वक्त दो बड़े गठबंधन हैं। एक ओर बीजेपी के नेतृत्व वाला सत्ताधारी एनडीए अलायंस है, वहीं दूसरी ओर सपा के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन, जिसमें कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी भी शामिल है। इस बीच तीसरे गठबंधन की एंट्री ने यूपी की सियासत को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। अगर यह गठबंधन 2027 की शुरूआत तक कायम रहा तो संभव है कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की कुछ सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिले।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

31 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

56 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

1 hour ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

3 hours ago