Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में 275 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस हादसे में लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया.अब बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले ही उनका लंदन जाने का प्लान था, लेकिन चुनाव प्रचार के कारण उन्हें अपने प्लान को टालना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक, विजय रुपाणी पहले 5 जून को अपनी पत्नी के साथ लंदन जाने वाले थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी पंजाब के प्रभारी भी हैं. इसलिए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रचार अभियान की वजह से उनको अपना दौरा टालना पड़ा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़ ने बताया कि 5 जून को उनकी पत्नी तो लंदन चली गईं, लेकिन वह रह गए और उन्होंने 12 जून की तारीख तय की लेकिन उनका वो सफर कभी पूरा हो ही नहीं पाया.
दरअसल, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला विमान टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही हादसे का शिकार हो गया. इसी फ्लाइट में विजय रुपाणी भी मौजूद थे, जिसमें अन्य यात्रियों के साथ उनकी भी मौत हो गई.
विजय रूपाणी के पारिवारिक भाई विपुल को उनकी मौत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली. उनके मुताबिक,मैंने एक अभिभावक को खो दिया,जो मेरे और कोलकाता में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर अच्छे-बुरे समय में खड़ा रहा. वहीं, विजय रूपाणी के बड़े भाई उम्मेद रुपाणी समेत परिवार के लगभग 25 सदस्य पीढ़ियों से कोलकाता और हावड़ा के विभिन्न हिस्सों में रहते आए हैं, जबकि विजय रुपाणी पढ़ाई के लिए राजकोट चले गए और गुजरात में बस गए.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…