दुनिया

कौन हैं भारतीय मूल के जोहरान ममदानी जो बन सकते हैं न्यूयॉर्क के मेयर, भड़के ट्रंप ने बताया पूरा पागल

Zohran Mamdani: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी चर्चा में हैं। उनके चर्चा में रहने की मुख्य वजह है, उनका न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए प्राइमरी चुनाव जीत लेना। जोहरान ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युमो को हराया है। 33 साल के जोहरान अमेरिका में हिंदी बोलकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। नवंबर में होने वाले मुख्य चुनाव को वो जीत लेते हैं तो फिर वो न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बनेंगे।

ट्रंप ने बताया पागल

मंगलवार रात आये डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव के नतीजों में उन्हें विजेता घोषित किया गया। उनकी जीत पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुश नहीं हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ पर लिखा- जोहरान 100 फीसदी पागल वामपंथी है। ट्रंप इससे पहले भी उन्हें कई बार निशाने पर ले चुके हैं।

पीएम मोदी के आलोचक

जोहरान ममदानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर आलोचक हैं। वो कई बार पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इसी साल मई 2025 में फोकस के मंच से जोहरान ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से की थी।

जानिए जोहरान ममदानी को

आपको बता दें कि ममदानी का जन्म साल 1991 में युगांडा में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद ममदानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी के जाने-माने प्रोफ़ेसर रहे हैं। उनकी मां भारतीय-अमेरिकी फिल्म की निर्देशक मीरा नायर हैं, जो हिंदू परिवार से बिलॉन्ग करती हैं। मीरा नायर ‘मानसून वेडिंग’ और ‘सलाम बॉम्बे’ जैसी फ़िल्मों के जरिये प्रशंसा पा चुकी हैं। साल 2018 में ममदानी को अमेरिका की नागरिकता मिली थी। उनकी पत्नी सीरियाई मूल की कलाकार रमा दुवाजी हैं।

 

मेक्सिको में जश्न में डूबे लोगों पर गोलीबारी, 12 की मौत, 20 घायल

अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ढेर, TTP ने वजीरिस्तान में मार गिराया

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

18 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

24 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

42 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago