टेक

लैपटॉप पर काम करते हुए आप भी करते हैं ये भूल ? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

laptop tips : अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो घंटों लैपटॉप पर काम करते हैं और उसे हमेशा चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करते हैं,तो ये सवाल आपके मन में जरूर आता होगा कि क्या इससे डिवाइस को नुकसान हो सकता है? क्या यह आदत बैटरी या परफॉर्मेंस पर बुरा असर डालती है? इस लेख में हम आपको बताने जा है एक्सपर्ट्स की राय और तकनीकी तथ्यों के आधार पर कि आखिर सच्चाई क्या है.

क्या चार्जिंग पर laptop  इस्तेमाल करना सेफ है?

टेक्नोलॉजी के इस दौर में अधिकांश मॉडर्न लैपटॉप स्मार्ट चार्जिंग फीचर से लैस होते हैं. इसका मतलब यह है कि जैसे ही बैटरी फुल चार्ज हो जाती है, चार्जिंग अपने आप बंद हो जाती है और डिवाइस सीधे एसी पावर से चलने लगता है. यानी लगातार चार्जिंग पर रखने से भी ओवरचार्जिंग का खतरा नहीं होता.

हालांकि,एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार चार्जिंग पर काम करने से बैटरी की क्षमता पर असर जरूर पड़ सकता है. समय के साथ उसकी परफॉर्मेंस थोड़ी कम हो सकती है. खासकर तब जब लैपटॉप को हाई परफॉर्मेंस टास्क जैसे वीडियो एडिटिंग या गेमिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हो. ऐसे में पैदा होने वाली गर्मी बैटरी की उम्र को प्रभावित कर सकती है.

बैटरी की सेहत बनाए रखने के लिए क्या करें?

बैटरी की लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो किए जा सकते हैं. जैसे की बैटरी को पूरी तरह खत्म होने से पहले चार्ज करें. जब लैपटॉप जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए, तो उसे कुछ देर के लिए बंद कर दें. अगर आप अक्सर प्लग इन मोड पर ही काम करते हैं,तो कभी-कभी बैटरी मोड पर भी स्विच करें. वहीं टेक विशेषज्ञों का कहना है कि लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर चलाना खतरनाक नहीं है, लेकिन बैटरी की सेहत बनाए रखने के लिए बैलेंस जरूरी है. न तो हमेशा चार्जिंग पर रखें और न ही बैटरी को बार-बार जीरो से 100% तक चार्ज करें.

laptop tips : क्या करें क्या नहीं ?

कुल मिलाकर देखें तो चार्जिंग पर लैपटॉप (laptop) चलाना नुकसानदेह नहीं है लेकिन इसकी आदत बनाना बैटरी की सेहत के लिहाज से पूरा सही भी नहीं है. थोड़ी समझदारी और स्मार्ट उपयोग से न सिर्फ आपकी बैटरी ज्यादा दिन चलेगी बल्कि डिवाइस की परफॉर्मेंस भी बनी रहेगी दमदार.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago