pune talegav
नई दिल्ली। पुणे के मावल तालुका में एक बड़ा पुल हादसा हुआ है। तलेगांव दाभाड़े शहर के कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पल ढह गया है। 25-30 पर्यटकों के डूबने की खबर है। वहीं स्थानीय विधायक के मुताबिक 6 की मौत हो गई हैं। स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
मावल इलाके में दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, इस कारण इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया है। एजेंसियां नदी में गिरे पर्यटकों को बचाने के लिए जी-जान से जुटी हैं। बताया जा रहा कि पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद भुशी डैम और लोनावाला जैसे कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को पिछले हफ्ते बंद कर दिया गया था। ये 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। इसके बाद आसपास के पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ गई।
रविवार को इंद्रायणी नदी के बढ़े प्रवाह को देखने के लिए सैंकड़ों लोग जमा हो गए। पुल पहले से ही ख़राब और जर्जर था। पुल पर हादसे के समय क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग पुल से ही टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे। पुल यह भार नहीं सह पाया। कहा जा रहा है कि पुल 3 महीने से वाहनों के लिए बंद था लेकिन फिर भी इसे खुला रखा गया था।
सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि पुणे जिले के तलेगांवजीक इंदोरी में इंद्रायणी नदी पर बने पूल के ढहने से हुए हादसे से सभी लोग बेहद दुखी हैं। घटना के संबंध में मैं विभागीय आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार से लगातार संपर्क में हूं। कुछ लोग वाहन में जाकर उनके शवों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। हेल्प डेस्क को तुरंत चालू कर दिया गया है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभागीय आयुक्त स्वतः घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…