Categories: देश

इजरायल पर टूटने वाली है नई आफत, इस मुस्लिम देश ने दी सीधी धमकी, कहा- खुद को सफल मत समझो

नई दिल्ली। ईरान पर एक के बाद एक एयर स्ट्राइक करने वाला इजरायल अब मुश्किल में आने वाला है। हमास, हिजबुल्लाह और ईरान से लड़ रहे इजरायल पर अब नई आफत टूटने वाली है। यमन पर राज करने वाले हूतियों ने इजरायल को सीधी धमकी दी है। हूती लड़ाकों ने कहा है कि वो शहादत के लिए तैयार हैं और जल्द ही इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करेंगे।

खुद को ज्यादा सफल न समझे इजरायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने ईरान के साथ जंग के बीच यमन में हूतियों के ठिकानों पर भी बमबारी की है। इजरायल का हमला उस वक्त हुआ जब हूती सेना के प्रमुख अब्दुल करीम अल गमारी और सुप्रीम पॉलिटिकल काउंसिल के प्रमुख महती अल मशात एक बैठक कर रहे थे। हूतियों का दावा है कि इन दोनों को निशाना बनाने के लिए इजरायल की सेना ने ये हमला किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हूती लड़ाकों ने इजरायल को धमकी देते हुए कहा है कि वो शहादत देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक करेंगे। हूतियों का कहना है कि अगर उनके एक नेता की शहादत होती है तो एक हजार नए नेता खड़े हो जाएंगे।

80 फीसदी आबादी पर राज करते हैं हूती

हूतियों का यमन की 80 प्रतिशत आबादी पर राज है। 2022 तक हूती यमन की सरकार के साथ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के द्वारा हमला कराए जाने के बाद ये संघर्ष अब लगभग खत्म हो चुका है। माना जाता है कि ईरान की सत्ता में बैठे लोग हूतियों का सीधा समर्थन करते हैं। हालांकि हूती ईरान के किसी भी समर्थन से इनकार करते हैं। हूती लड़ाके गुरिल्ला युद्ध में महारत रखते हैं। गाजा हमले के दौरान हूती लड़ाकों ने इजराइल और अमेरिका के युद्धपोतों पर सैकड़ों हमले किए थे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago