Categories: Others

जब सद्दाम हुसैन ने 600 तेल के कुओं में लगवा दी थी आग, बुझाने में लगे थे इतने महीने

Israel-Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है. एक तरफ जहां इजरायल ने ईरान पर हमला किया तो वहीं, ईरान भी उससे बदला लेने के लिए बौखलाया हुआ है. इसी बीच इजरायल ने ईरान की पारस गैस फील्ड फेज 14 की एक बड़ी रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक कर दिया. जिससे रिफाइनरी में भयंकर आग लग गई. इतना ही नहीं, चारों ओर धुआं ही धुआं छा गया. दरअसल, ईरान की इस रिफाइनरी को बहुत अहम माना जाता है. यही वजह है कि आग लगने के बाद प्रोडक्शन को रोक दिया गया. अब इस हमले से स्थानीय सप्लाई चैन बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है. हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब रिफाइनरी में आग लगी हो, इससे पहले कुवैत में भी आग लग चुकी है.

9 महीने तक बना रहा था तबाही का मंजर

बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल कुवैत में कभी सद्दाम हुसैन ने तेल के कुओं में आग लगवा दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो सद्दाम हुसैन ने कम से कम 600 तेल के कुओं को आग लगवाई थी. इस तबाही का मंजर का एक-दो नहीं बल्कि पूरे 9 महीने तक बना रहा था.

धुएं के आगे नहीं दिखाई देता था सूरज

बात साल 1991 की है, जब कुवैत का यह हाल हो गया था कि धुएं के आगे सूरज नहीं दिखाई देता था. लोगों की जिंदगी दुश्वार हो गई थी. 2 अगस्त 1990 को इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर हमला कर दिया था.इसके बाद कुवैत के मुखिया सऊदी अरब भाग गए और राजधानी पर इराकी सेना का कब्जा हो गया था. सद्दाम हुसैन ने कुवैत को इराक का हिस्सा भी घोषित कर दिया था. उस वक्त अमेरिका को मौके की तलाश थी और वो ईरान का साथ दे रहा था. इतना ही नहीं युद्ध से उबरने के लिए ही इराक ने कुवैत पर हमला किया था.

पश्चिमी देशों ने चलाया था ऑपरेशन डेजर्ट

अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने जब इराक के खिलाफ ऑपरेशन डेजर्ट स्टोर्म चलाया तो सद्दाम हुसैन की सेना को पीछे हटना पड़ा. हालांकि सद्दाम चुप नहीं बैठने वाले थे. उनके सैनिकों ने कुवैत में कम से कम 600 तेल के कुओं में आग लगा दी. कुओं से सैकड़ों फीट तक की आग की लपटें उठ रही थीं. इस आग को बुझाने के लिए दुनियाभर के देशों को एकजुट होना पड़ा था. इसके बाद भी आग बुझाने में 9 महीने का वक्त लग गया.

हर दिन जलता था 50 लाख बैरल तेल

बड़ी बात तो यह है कि तेल के कुओं में लगी आग की वजह से हर दिन लगभग 50 लाख बैरल तेल जलता था. कच्चे तेल की बड़ी-बड़ी झीलें बन गईं.अमेरिकी सेना को रोकने के लिए इराकी फौज ने तेल समंदर में डाल दिया और आग लगा दी. उन्होंने रिफाइनरी और ऑइल टर्मिनल को भी तबाह कर दिया. इस आग ने इतनी तबाही मचाई की कुवैत में 85 फीसदी इमारतें धुएं से काली हो गईं. बताया जाता है कि कुवैत इस युद्ध की पहली की स्थिति में आज भी नहीं लौट पाया है.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago