PM Modi's visit to Cyprus
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की 4 दिन की यात्रा के पहले पड़ाव यानी साइप्रस पहुंच चुके हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर पीएम मोदी का स्वागत किया है। प्रेसिडेंट निकोस पीएम मोदी का हाथ पकड़कर साथ चले भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस जाने वाले भारत के तीसरे पीएम हैं। उनसे पहले साल 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी और 1983 में इंदिरा गांधी ने साइप्रस का दौरा किया था।
बता दें कि भारत और साइप्रस के रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं, लेकिन उच्च स्तरीय दौरे बहुत ही कम हुए हैं। हाल के वर्षों की बात करें तो 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और 2022 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साइप्रस का दौरा किया था।
पीएम मोदी रविवार को नई दिल्ली से 3 देशों की 4 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वो 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे। फिर वो 16 और 17 जून को कनाडा में हो रहे G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया के दौरे पर जाएंगे। फिर 19 जून को वो भारत लौट आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी 27 हजार 745 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…