PM Modi-Donald Trump
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2 दिन पहले मैं जी-7 समिट में हिस्सा लेने कनाडा के दौरे पर गया था।
इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप मुझे फोन किया और डिनर के लिए अमेरिका आने का न्योता दिया। लेकिन मैंने उन्हें नम्रतापूर्वक मना कर दिया और कहा कि मुझे महाप्रभु की धरती पर जाना है। पीएम ने जनसभा में कहा कि मैं महाप्रभु की भक्ति और आपके प्यार में यहां पर चला आया।
बता दें कि ओडिशा में मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के एक साल के पूरे होने के अवसर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भुवनेश्वर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का विजन डॉक्यूमेंट्स जारी किया। इससे पहले पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से लेकर जनता मैदान तक रोड शो किया।
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि पहले ओडिशा के लोगों को किसान सम्मान निधि का पूरा फायदा नहीं मिलता था, लेकिन राज्य में बीजेपी सरकार के आने के बाद किसानों को पूरा लाभ मिलना शुरू हो गया। आज ओडिशा के लोगों को डबल इंजन की सरकार का यानी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…