Categories: Others

एअर इंडिया की आज भी 9 फ्लाइट्स कैंसिल, अहमदाबाद हादसे के बाद अब तक 84 उड़ानें रद्द

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को भी अपनी 9 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। इनमें से 4 फ्लाइट्स इंटरनेशनल और 5 डोमेस्टिक थीं। एअर इंडिया ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस और ऑपरेशनल वजहों से इन फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है।

आज ये 9 फ्लाइट्स हुई हैं कैंसिल

शुक्रवार को कैंसिल हुईं 5 डोमेस्टिक फ्लाइट्स में, अहमदाबाद से दिल्ली की फ्लाइट AI456, पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI874, चेन्नई से मुंबई की फ्लाइट AI571 और हैदराबाद से मुंबई की फ्लाइट AI2872 शामिल हैं।

वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बात करें तो दिल्ली से मेलबर्न जा रही फ्लाइट AI308, दुबई से चेन्नई आ रही फ्लाइट AI906, दुबई से हैदराबाद आ रही फ्लाइट AI2204 और मेलबर्न से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI309 शामिल हैं।

प्लेन क्रैश के बाद 18 उड़ानें रद्द

बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पिछले 9 दिन में अलग-अलग कारणों से अब तक कुल 84 उड़ानें रद्द हुईं हैं। मालूम हो कि अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश में 270 लोगों की जान गई थी। हादसे के बाद हर एयरपोर्ट पर विमानों की ऑपरेशनल चेकिंग को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago