लाइफस्टाइल

बोर्ड एग्जाम से पहले तनाव क्यों? अगर ये 5 बातें अपनाईं, तो बच्चा रहेगा कॉन्फिडेंट और स्ट्रेस-फ्री

Exam Stress Management: बोर्ड एग्जाम (Board Exam) हर स्टूडेंट के जीवन का सबसे संवेदनशील और निर्णायक दौर मानी जाती है। खासकर 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यह समय न सिर्फ पढ़ाई बल्कि मानसिक मजबूती की भी परीक्षा होता है। जैसे-जैसे एग्जाम नजदीक आते हैं, बच्चों के साथ-साथ माता-पिता की चिंता भी बढ़ने लगती है। अच्छे नंबर, पूरा सिलेबस, भविष्य की प्लानिंग ये सब मिलकर बच्चे के मन पर दबाव बना देते हैं। कई बार यही दबाव पढ़ाई के बजाय डर और थकान में बदल जाता है।

जाने 5 जरूरी टिप्स

ऐसे में जरूरी है कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी केवल किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चे की दिनचर्या, नींद, खान-पान और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बराबर ध्यान दिया जाए। सही दिशा और सहयोग से बच्चा बिना घबराए परीक्षा का सामना कर सकता है। आइए जानते हैं वो 5 जरूरी टिप्स, जो बोर्ड एग्जाम की तैयारी को आसान और तनाव-मुक्त बना सकते हैं।

• बैलेंस्ड टाइम-टेबल बनाएं

दिनभर पढ़ाई कराना सही तरीका नहीं है। एक ऐसा टाइम-टेबल बनाएं जिसमें पढ़ाई, छोटे ब्रेक, आराम और रिवीजन सभी शामिल हों। 40–50 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक दिमाग को रिफ्रेश रखता है और याददाश्त भी बेहतर बनाता है।

• रिवीजन को बनाएं सबसे बड़ा हथियार

सिर्फ नया पढ़ते रहना काफी नहीं होता। जो पढ़ा है, उसे दोहराना ज्यादा जरूरी है। नियमित रिवीजन से बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और परीक्षा के डर में कमी आती है। हफ्ते में कम से कम एक बार पूरे टॉपिक्स का रिवीजन जरूर करवाएं।

• मोबाइल और सोशल मीडिया पर लगाएं लगाम

पढ़ाई के दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन होते हैं। पढ़ाई के समय फोन दूर रखें और केवल सीमित समय के लिए ही स्क्रीन की अनुमति दें। इससे बच्चा फोकस्ड रहेगा और समय की बर्बादी भी नहीं होगी।

• नींद और खान-पान को न करें नजरअंदाज

देर रात तक जागकर पढ़ना फायदे से ज्यादा नुकसान करता है। पूरी नींद दिमाग को एक्टिव और शांत रखती है। साथ ही हेल्दी और हल्का खाना बच्चे की एनर्जी बनाए रखता है। तय समय पर सोने-जागने की आदत डालें।

• पॉजिटिव माहौल और मोटिवेशन सबसे जरूरी

बच्चे पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। उसे समझाएं कि परीक्षा जिंदगी का एक हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं। तारीफ, भरोसा और हौसला बच्चे को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। घर का माहौल शांत और सकारात्मक रखें।

अपनाएं सही रास्ता

बोर्ड एग्जाम में सफलता का रास्ता सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि सही गाइडेंस, संतुलित रूटीन और मानसिक शांति से होकर गुजरता है। अगर ये 5 बातें अपनाई जाएं, तो बच्चा बिना तनाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकता है।

ये भी पढ़ें: LPG से लेकर सैलरी तक…1 जनवरी 2026 से बदलेंगे ये 9 बड़े कानून, सीधा असर दिखेगा आपकी जेब पर!

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago