Categories: Othersपंजाब

क्यों हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या? अब गोल्डी बराड़ ने कर दिया खुलासा

Siddhu Moosewala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को तीन साल से ज्यादा समय हो गया है. मई, 2022 में सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मानसा जिले के गांव से थार गाड़ी से निकला था, जहां हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड से पूरे देश में हड़कंप मच गया था. हालांकि हत्या का आरोप सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर लगा. जिसके बाद अब गोल्डी बराड़ ने बीबीसी से बात करते हुए खुद मूसेवाला की हत्या की वजह बताई है.

मारने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था

गोल्डी बराड़ ने बीबीसी को बताया कि अपने अहंकार में सिद्धू ने कुछ ऐसी गलतियां कीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता. बराड़ ने आगे कहा कि हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था. इसलिए उसे अपने किए का खामियाजा भी भुगतना ही था.उसने कहा कि या तो वो या फिर हम. बस इतना ही था. बता दें कि इस समय गोल्डी बराड़ उत्तरी अमेरिका में छिपा हुआ है और उसे UAPA के तहत आतंकी घोषित किया जा चुका है. वह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाई का करीबी है.

इंटरपोल ने जारी किया हुआ है रेड कॉर्नर नोटिस

इतना ही नहीं, गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है.साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वॉरंट भी निकला है. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी में शामिल एक नेटवर्क का हिस्सा भी है. बराड़ के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला के संपर्क में था. मुझे नहीं पता कि उसे किसने मिलवाया, लेकिन मैंने इस बारे में कभी भी कोई सवाल नहीं किया. वो दोनों बातें करते थे. यहां तक कि चापलूसी करने की कोशिश में सिद्धू मूसेवाला लॉरेंस को गुड मॉर्निंग या गुड नाइट के मैसेज भी भेजा करता था.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

24 minutes ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

56 minutes ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

1 hour ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

2 hours ago

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

2 hours ago