चिल्ली के जंगल एरिया में भयंकर आग फैल गई है। लोग जान बचाकर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं।
Chile Wildfires: गर्मी और तेज हवाओं के चलते चिली के बायोबियो और नुब्ले इलाकों के जंगलों में लगी आग बढ़ती जा रही है। अब तक कम से कम 18 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, आग पर काबू ना जाने और हालात खराब के चलते राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने इन क्षेत्रों में इमरजेंसी घोषित की है।
अब तक जंगल के 8,500 हेक्टेयर (21,000 एकड़) में आग फैल चुकी है। बायोबियो क्षेत्र के बुरी तरह प्रभावित शहर कॉन्सेप्सियन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति बोरिक ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार 18 लोगों की मौत हो गई है और 300 घर नष्ट हो गए हैं, नुकसान का पूरा अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है।
जंगल व आवासीय क्षेत्र में जंगल फैलने से अब तक 50 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। राष्ट्रपति बोरिक ने कहा कि चीली के लोगों के लिए यह मुश्किल समय हैं। उनके संबोधन के बाद स्थानीय अधिकारियों की शिकायतें भी सामने आईं जिसमें कहा गया कि घंटों तक हर जगह तबाही थी और कहीं कोई मदद नहीं थी।
हर गर्मियों में सेंट्रल और दक्षिणी चिली के जंगलों में आग लगती है, जो आमतौर पर फरवरी में अपने चरम पर पहुंच जाती है। 2024 में, चिली के सेंट्रल कोस्टलाइन में लगी भीषण आग में कम से कम 130 लोग मारे गए थे, जो 2010 के विनाशकारी भूकंप के बाद देश की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा बन गई थी। पड़ोसी देश अर्जेंटीना भी पिछले कुछ हफ्तों से जंगल की आग को काबू करने के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां आग ने हजारों एकड़ जंगल को जला दिया है।
ये भी पढ़ें: स्पेन में 2 हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर में 20 लोगों की हुई मौत, 73 यात्री हुए घायल
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…