6 जून को राहुल जाएंगे नीतीश के गढ़, ‘अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन’ में करेंगे शिरकत

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 6 जून को बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस बार उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish) के गृह जिले नालंदा में तय है, जहां वे राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में 'अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन' को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन के जरिए कांग्रेस नीतीश कुमार के मजबूत वोट बैंक माने जाने वाले EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) समुदाय में सेंधमारी की कोशिश कर रही है.

पहले 27 मई को होना था कार्यक्रम

राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से राजगीर रवाना होंगे. वहां वे पार्टी नेताओं और बड़ी संख्या में EBC समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस सम्मेलन में राज्य और जिला स्तर के कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में EBC समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस सम्मेलन की तारीख पहले 27 मई तय की गई थी, लेकिन राजगीर में उपयुक्त हॉल उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर 6 जून कर दिया गया. नालंदा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का परंपरागत गढ़ माना जाता है और यहां EBC वर्ग की मजबूत पकड़ है. ऐसे में राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है.

5 महीने में राहुल गांधी का बिहार में पांचवां दौरा

पिछले पांच महीनों में यह राहुल गांधी का पांचवां बिहार दौरा होगा. इससे पहले वे 18 जनवरी, 4 फरवरी, 7 अप्रैल और 15 मई को भी राज्य का दौरा कर चुके हैं. चुनावी साल में कांग्रेस बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें : दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा… कानपुर रैली में दिखा PM मोदी का कनपुरिया अंदाज, देखिए वीडियो    

दरभंगा दौरे में बिना अनुमति पहुंचे थे छात्रावास

15 मई को राहुल गांधी ने दरभंगा का दौरा किया था,जहां उन्होंने अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से मुलाकात की थी.हालांकि,प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद वे छात्रावास पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया. इसको लेकर उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई थीं.पहली एफआईआर निषेधाज्ञा उल्लंघन (BNS 163, पूर्व में धारा 144) के तहत मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम की शिकायत पर दर्ज की गई,जबकि दूसरी एफआईआर जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने बिना अनुमति कार्यक्रम करने के आरोप में दर्ज कराई थी.दरभंगा के बाद राहुल पटना पहुंचे और एक मल्टीप्लेक्स में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ फुले फिल्म देखी.

कांग्रेस की तैयारी तेज

बिहार (Bihar) में लगातार हो रहे राहुल गांधी के दौरों से साफ है कि कांग्रेस आगामी चुनावों को लेकर जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है.खासकर EBC समुदाय को साधने की रणनीति के तहत यह सम्मेलन अहम माना जा रहा है.देखना होगा कि राहुल गांधी का यह प्रयास नीतीश कुमार के परंपरागत वोट बैंक में कितनी सेंध (PM Modi) लगा पाता है. 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago