viral video
Noida News : नोएडा में सोसाइटी गार्ड अपनी मनमानी करने में लगे हुए। जिन लोगों को सिक्योरिटी के लिए रखा गया है वही लोगों के साथ मारपीट करने पर उतर आये हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र से सामने आया है जिसमें बेखौफ सिक्योरिटी गार्डों ने ग्रोसरी स्टोर में घसकर जमकर बवाल मचाया है। इतना ही नहीं उन्होंने ग्रोसरी स्टोर के मालिक के साथ लाठी -डंडों से जमकर की मारपीट की है। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेपी विश टाऊन सोसाइटी में कुछ सिक्योरिटी गार्ड पहले ग्रोसरी स्टोर में घुसे और वहां जाकर उनका दुकानदार से कुछ विवाद हो गया। तभी एक दर्जन सिक्योरिटी गार्ड लाठी-डंडे लेकर आ गए और ग्रोसरी स्टोर के मालिक के साथ बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी। इसमें गार्डों ने स्टोर को बुरी तरह से तहस-नहस भी कर दिया। इस घटना का 6 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 25 मई 2025 की बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो को आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…