Categories: नोएडा

Noida में शाहबेरी एलिवेटेड रोड की डीपीआर NHAI करेगा तैयार

Noida News : शाहबेरी एलिवेटेड रोड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, शाहबेरी एलिवेटेड रोड की डीपीआर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI ) तैयार करेगा। साथ ही सड़क का निर्माण भी एनएचएआई से कराया जाएगा। इस परियोजना में आने वाले खर्च की रिपोर्ट भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जारी कर दी है।

एनएचएआई लेगा जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 से शाहबेरी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को जोड़ने के लिए चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनने जा रहा है। पीछले महीने हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण को इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना के करीब 400 करोड़ रुपये में बनने की उम्मीद है। बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार, लागत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण द्वारा साझा की जाएगी। हालांकि, लागत में भागीदारी पर अभी संशय बना हुआ है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि सड़क बनाने की जिम्मेदारी एनएचएआई को सौंपी जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर को गाजियाबाद से जोड़ेगी

यह सड़क दो जिलों गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद को जोड़ती है। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करने का काम एनएचएआई को सौंप दिया गया है। डीपीआर तैयार करने के लिए एनएचएआई के पास पैसा जमा कर दी है। डीपीआर तैयार होने में 4-5 महीने का समय लग सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना कहना है है कि ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए ही एक मूर्ति गोलचक्कर सेक्टर-4 से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 तक एक एलिवेटेड रोड की योजना बनाई गई है। इससे ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और आने वाले एयरपोर्ट र्ट से से आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। यह एलिवेटेड रोड 130 मीटर चौड़ी सड़क पर सेक्टर-4 से शुरू होगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

4 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

5 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

5 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

5 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago